लखनऊ

दो सप्ताह बाद भी नहीं लगा चोरों का सुराग

-बैठक में ग्रामीणों ने जताया रोष
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2016, 8:31 PM IST
meeting
meeting

पोकरण. क्षेत्र के भादरिया गांव स्थित श्रीभादरियाराय माता मंदिर में गत दिनों हुई चोरी की वारदात का अब तक खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष है। इसी को लेकर गांव के सभी जाति व समाजों के मौजीज लोगों की सामूहिक बैठक बुधवार शाम भादरिया मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने चोरी की वारदात पर रोष जताते हुए कहा कि वारदात के करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि गंभीरता के साथ जांच व कार्रवाई नहीं हो रही है। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि यदि चोरी की वारदात का शीघ्र पर्दाफाश नहीं होता है, तो मुख्यमंत्री व केन्द्रीय गृहमंत्री की जैसलमेर यात्रा के बाद पुन: ग्रामीणों की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में केशरसिंह भोपाजी, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, किशनसिंह भाटी, गोरधनसिंह, जेठूसिंह, सूरजमल, रामसुख शर्मा, मगपुरी, घनश्याम पालीवाल, राधेश्याम गांधी नेड़ान, पठाणाराम, नैनूराम भील, रायमलराम, सगताराम, पोकरराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक के दौरान पूर्व विधायक भाटी ने बताया कि भादरिया मंदिर में हुई चोरी की वारदात को लेकर शुक्रवार को एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से भेंट कर मामले की जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जैसलमेर से बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘अब दरी नहीं बिछाएंगे’, अमेरिका में अब्दुल की जीत पर ओवैसी ने UP के मुसलमानों को दिया बड़ा संदेश; जानिए क्या कहा

‘राहुल गांधी और विपक्ष के पास न नीति न एजेंडा’, ब्रजेश पाठक ने किया बड़ा दावा; बोले- जनता तीसरी बार BJP को जिताएगी

‘वोट चोरी का आरोप लगाने वाले खुद सबसे बड़े वोट चोर’, केशव मौर्य बोले- नेहरू ने पटेल का वोट चुराकर PM की कुर्सी पाई

‘प्रदेश अध्यक्ष हैं तो पहले अपना टिकट घोषित करें’, अखिलेश यादव बोले- जिनकी खुद की टिकट पड़ोसी पक्की नहीं होने दे रहे, वो चुप ही रहें

‘न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में’, धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले- यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाएं आहत कीं