-मोहनगढ़ क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों के लिए 122 नामांकन पेश
जैसलमेर. पंचायत आम चुनाव के अन्तर्गत जिले की सम व मोहनगढ़ में पंचायत समिति के लिए चतुर्थ चरण में 10 अक्टूबर को पंच व सरपंच के चुनाव होंगे। पंच व सरपंच के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया बुधवार को सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आशीष मोदी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान पंचायत समिति सम क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 283 प्रत्याशियों की ओर से 283 नामांकन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इसी प्रकार पंचायत समिति क्षेत्र के 230 वार्ड में वार्ड पंच के चुनाव के लिए 520 प्रत्याशियों ने नामांकन पेश किए। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति मोहनगढ़ क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 122 प्रत्याशियों द्वारा 122 नामांकन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इसी प्रकार पंचायत समिति क्षेत्र के 136 वार्ड में वार्ड पंच के चुनाव के लिए 397 प्रत्याशियों ने नामांकन पेश किए। उन्होंने बताया कि नामांकनों की संवीक्षा गुरुवार को प्रात: 10 बजे से होगी। नाम वापसी भी गुरुवार को ही अपराह्न 3 बजे तक होगी। नाम वापसी के तुरन्त बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा। सहायक निदेशक सांख्यिकी एवं प्रभारी सांख्यिकी प्रकोष्ठ धनसिंह राजपुरोहित ने यह सांख्यिकी सूचना प्रदान की।