जैसलमेर

लाठी क्षेत्र में रेल की चपेट में आने से ऊंट की दर्दनाक मौत

पशु बाहुल्य लाठी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से पशुओं की मौत होने का सिलसिला जारी है। आए दिन ट्रेन की चपेट में आने से गाय, बकरी व ऊंट काल का ग्रास बन रहे है। ऐसे में जहां स्थानीय लोगों को आए दिन तकलीफ उठानी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणो में रोष गहराता जा रहा है।

less than 1 minute read
Mar 05, 2026

पशु बाहुल्य लाठी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से पशुओं की मौत होने का सिलसिला जारी है। आए दिन ट्रेन की चपेट में आने से गाय, बकरी व ऊंट काल का ग्रास बन रहे है। ऐसे में जहां स्थानीय लोगों को आए दिन तकलीफ उठानी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणो में रोष गहराता जा रहा है।

जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ओढाणिया से लेकर चांधन तक बना रेलवे मार्ग इन दिनों पशुओ व वन्यजीव के लिए मौत का ट्रैक बन कर रह गया है. गुरुवार सुबह चांधन गांव के पास रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक राज्य पशु ऊंट कि दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह चांधन गांव के बीच रेलवे ट्रेक के पास एक ऊंटों का झुंड विचरण कर रहा था। ऊंटों का झुंड विचरण करता हुआ अचानक रेलवे ट्रेक पर आ गया।

इस दौरान यहां से गुजर रही ट्रेन की आवाज सुनकर एक ऊंट हड़बड़ाहट में ट्रेन कि चपेट में आ गया। हादसे में ऊंट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर आसपास के बडी संख्या में आसपास के ग्रामीण व गोरक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम लेकर रोष जताया।

Published on:
05 Mar 2026 08:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर