27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूंधी गांव क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा: डिग्गी में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की मौत

भीषण गर्मी की चपेट में चल रहे जैसलमेर जिले के चूंधी गांव क्षेत्र में सोमवार को एक खेत में बनी डिग्गी में नहाने गए दो युवकों की डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

भीषण गर्मी की चपेट में चल रहे जैसलमेर जिले के चूंधी गांव क्षेत्र में सोमवार को एक खेत में बनी डिग्गी में नहाने गए दो युवकों की डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार गर्मी से राहत के लिए क्षेत्र के चार युवक सुरेंद्र, रविन्द्र, मुकेश और रवि खेत में बनी डिग्गी में नहाने के लिए पहुंचे। बताया जाता है कि डिग्गी के तल में सुरेंद्र भील और रविंद्र भील फंस गए।

उसे बाहर निकाल लिया गया। जिसे जैसलमेर के जवाहिर चिकित्सालय लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य युवक रविंद्र को बाहर निकालने के लिए सूचना पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। नागरिक सुरक्षा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। रविंद्र को भी अस्पताल लाए जाने पर उसे मृत घोषित किया गया। दोनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई बताए जाते हैं। सदर थाना पुलिस के दल ने अस्पताल पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। गांव के दो युवकों के निधन से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाला हो गया।

कार व बाइक की भिड़ंत में दो भाई घायल

पोकरण कस्बे में जैसलमेर रोड पर सांकड़ा फांटा के पास सोमवार को सुबह एक कार व बाइक की भिड़ंत में दो भाई घायल हो गए। एक बाइक पर सवार मोडरडी निवासी दिनेशकुमार (24) व नरेशकुमार (26) पुत्र किशनाराम सोमवार को सुबह करीब 10 बजे बाद गांव से पोकरण आ रहे थे। इस दौरान सांकड़ा फांटा के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों भाई गिरकर घायल हो गए। उन्हें तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां नरेशकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।

मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए दो भाई

जैसलमेर शहरी क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में कोतवाली पुलिस ने दो भाइयों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए चंद्रप्रकाश पालीवाल और अशोक पालीवाल किशनघाट, जैसलमेर के निवासी हैं। दोनों के पास से 10 ग्राम स्मैक व 1.5 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। इसके साथ ही दोनों के पास से 25 हजार रुपए भी मिले। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर जा रहे दो जनों को देखकर पुलिस को शक हुआ और उन्हें रोक कर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास मादक पदार्थ और नगद राशि मिली।