सांकड़ा क्षेत्र के लूणाखुर्द गांव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। गौरतलब है कि रविवार को तड़के लूणाखुर्द गांव निवासी हनुमानराम के सिर पर उसकी पत्नी अमकादेवी ने लोहे के सरिये से वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दस्तयाब कर लिया।
सांकड़ा थानाधिकारी राणसिंह सोढ़ा ने बताया कि पूछताछ में अमकादेवी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि गत लंबे समय से उसके व पति के बीच घरेलू कलेश के कारण झगड़ा चल रहा था। आए दिन उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट भी करता था। शनिवार की रात भी हनुमानराम ने शराब पीकर अमकादेवी के साथ पहले झगड़ा किया और फिर मारपीट की, जिससे वह आहत हो गई। पड़ौस में शादी के चलते उसकी सास व अन्य परिवारजन वहां गए हुए थे। रविवार को तड़के करीब चार-पांच बजे उसने अपने पति के सिर पर लोहे के सरिये से वार किया। जिससे हनुमानराम की मौके पर ही मौत हो गई। पूछताछ के बाद रविवार शाम पुलिस ने आरोपी पत्नी अमकादेवी को गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए।
हनुमानराम के चार बच्चे है। सबसे बड़ा पुत्र 12 वर्ष का, दूसरे नंबर पर 10 वर्ष की पुत्री और उससे छोटे 7 व 6 वर्ष के दो पुत्र है। घरेलू कलेश के कारण चारों बच्चों की जिंदगी उस समय उजड़ गई, जब रविवार को तड़के उनकी मां ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पिता की मौत के बाद मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब हनुमानराम की मां इन बच्चों की देखभाल व परवरिश कर रही है। साथ ही रिश्तेदार भी बच्चों का ख्याल रख रहे है।

Updated on:
27 Apr 2026 08:31 pm
Published on:
27 Apr 2026 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.