महिला महाविद्यालय में मनाया आनंदम् दिवस
जैसलमेर. स्थानीय मिश्रीलाल सांवल राजकीय महिला महाविद्यालय जैसलमेर में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार इस माह के अंतिम शनिवार को आनंदम् दिवस के रूप मे मनाया गया।
कार्यक्रम में डॉ. एचएस यादव ने बताया कि छात्राएं अपने जीवन मे टीम भावना, सहयोग करके, समन्वय बनाए रखना एवं आगे जीवन मे इसकी उपयोगिता के बारे मे चर्चा की। द्वितीय चरण में छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट मे मुख्य रूप से जरूरतमंद लोगों की मदद, गरीब बच्चों की देखभाल व सुरक्षा, जैसलमेर मे जल संरक्षण, डिस्पोज़ल मेनेजमेन्ट, डिजिटल साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, योग का जीवन मे महत्व, सड़क सुरक्षा, बिजली पानी व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर प्रस्तुति दी। आनंदम् प्रभारी ने गु्रप में मिल-जुलकर भविष्य में आनन्दम् कार्यक्रम को सफल बनाने की छात्राओं से अपील की। प्राचार्य अशोक आर्य ने आनन्दम् कार्यक्रम में होने वाले कार्यों की सराहना करते हुए इसको जीवन मे आत्मसात करने एवं महाविद्यालय की प्रत्येक गतिविधि मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम के संचालन में कुलदीप सिंह, कपिल सिंह, गजेन्द्र व मेहराज ने सहयोग किया।