जैसलमेर

चुनाव को लेकर हुआ विवाद: युवक पर गाड़ी चढ़ाकर किया मारने का प्रयास, पुलिस में मामला दर्ज

चुनाव को लेकर हुआ विवाद

less than 1 minute read
Sep 29, 2020
चुनाव को लेकर हुआ विवाद: युवक पर गाड़ी चढ़ाकर किया मारने का प्रयास, पुलिस में मामला दर्ज

पोकरण. पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एक दूसरे के बीच झगड़े व संघर्ष की स्थिति के कारण माहौल तनावपूर्ण हो रहा है। मतदान से एक दिन पूर्व देर रात्रि ग्राम पंचायत भीखोड़ाई के गोरालिया गाला गांव में चुनावी विवाद ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया तथा कुछ लोगों ने एक युवक पर गाड़ी चढ़ाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गोरालिया निवासी अब्दुलखां पुत्र अलाबचायखां ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि रविवार की देर रात्रि 11 बजे वह घर के बाहर सो रहा था। इस दौरान भाणुनगर निवासी इलियासखां पुत्र हुसैनखां जो फलसूण्ड थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, मोहम्मदखां पुत्र लालदीन, अब्बासखां पुत्र लालदीन, गुलेखां पुत्र इलमदीन, सायरेखां पुत्र लुकमानखां, कासमखां पुत्र इलमदीन, जालोर के सोगाणा निवासी इस्लामखां, गोरालिया निवासी हनीफखां पुत्र बाघेखां व 15-20 अन्य लोग सभी एकराय होकर बोलेरो कैम्पर से आए। आरोपियों ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। युवकों ने उसके साथ मारपीट की तथा मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने उसे व परिवारजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। देर रात्रि सूचना मिलने पर फलसूण्ड थानाधिकारी देवकिशन जीनगर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। मारपीट में घायल हुए अब्दुलखां का फलसूण्ड अस्पताल में उपचार करवाया। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Published on:
29 Sept 2020 11:49 am
Also Read
View All