जैसलमेर

हरियाणवी सिंगर डी.नवीन के गीतों पर झूम उठे दर्शक

मरू महोत्सव के पहले दिन हुए कार्यक्रमों के बाद रात में सुरमयी सांझ सजी। इस दौरान हरियाणवी सिंगर डी.नवीन की ओर से पेश किए गए गीतों पर उपस्थित दर्शक झूम उठे।

less than 1 minute read
Feb 09, 2025

मरू महोत्सव के पहले दिन हुए कार्यक्रमों के बाद रात में सुरमयी सांझ सजी। इस दौरान हरियाणवी सिंगर डी.नवीन की ओर से पेश किए गए गीतों पर उपस्थित दर्शक झूम उठे। डी.नवीन ने पूछे तो कह दिए जाट शहर में आया था…, तेरा यार मूड में…, जनवरी, फरवरी प्यार ते आ भरी… सहित कई गीतों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर दर्शक एवं युवा झूम उठे। उनकी प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम में शमा बांध दिया। इसी प्रकार मनीषा शर्मा ने भी कई गीतों की प्रस्तुतियां दी।

भीड़ की तरफ बढ़े तो प्रशासन में मचा हडक़ंप

सिंगर डी.नवीन ने प्रस्तुति शुरू करने के साथ ही भीड़ में जाने की इच्छा जताई और गाते हुए ही भीड़ की तरफ बढऩे लगे, जिससे प्रशासन व पुलिस में एकबारगी हडक़ंप मच गया। भीड़ की तरफ बढ़ते नवीन के पीछे पुलिस भागी। पुलिस ने बीच में ही नवीन को रोक लिया और भीड़ में नहीं जाने की बात कही। इस दौरान नवीन ने काफी देर तक पुलिस से मन्नत की, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट मना कर दिया। नवीन ने भीड़ से कार्यक्रम के बाद मिलने का वादा किया।

इन्होंने भी पेश किए गीत

कार्यक्रम में लोक कलाकार छुगे खान ने पधारो म्हारे देश…, हेलो सुनो जी रामापीर…, दम मस्त कलंदर… सहित कई लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही स्थानीय युवा कलाकार मनमोहन शर्मा ने ठरकी छोकरो आयो रे… गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों की खासी भीड़ उमड़ी।

Published on:
09 Feb 2025 10:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर