जैसलमेर

छात्राओं को साइकिलें वितरित

छात्राओं को साइकिलें वितरित

less than 1 minute read
Nov 28, 2021
छात्राओं को साइकिलें वितरित

पोकरण. क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को साइकिलें वितरित की जा रही है। इसी के अंतर्गत क्षेत्र के झाबरा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को छात्राओं को साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य जगनलाल पालीवाल ने बताया कि प्रेमगिरी की अध्यक्षता, घेवरसिंह के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में साइकिल प्रभारी किशनलाल, सुरेशकुमार, खेतसिंह, नारायणसिंह, झबराराम ने छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया।
पोकरण (आंचलिक). क्षेत्र के सरदारसिंह की ढाणी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत समिति सदस्य देव चौहान व एसएमसी अध्यक्ष हमीरसिंह के आतिथ्य में कक्षा नौ की छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। प्रधानाचार्य प्रवीणकुमार मेघवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार तेलीवाड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाबूखां के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में 13 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। प्रधानाचार्य देवीलाल ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में हनीफखां, रहमतुल्ला, सदीकखां, सत्तारखां, नूर मोहम्मद, निजामदीन, अयूबखां, सलीम, बरकत, अनवरअली आदि उपस्थित रहे। क्षेत्र के जैमला गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत समिति सदस्य पृथ्वीसिंह, गेमरसिंह, अमानाराम, प्रधानाचार्य धनराज पालीवाल आदि की ओर से 22 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।

Published on:
28 Nov 2021 10:52 am
Also Read
View All