राजस्थान सरकार की ओर से पेश 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा ने कहा कि यह बजट प्रदेश और जैसलमेर जिले के लिए विकासमुखी रहा है। इसमें पानी, चिकित्सा, सड़क, बिजली, शिक्षा और किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।

हिंगड़ा ने मोहनगढ़ से गजरूप सागर तक पेयजल के लिए 196 करोड़, सिंथेटिक ट्रैक और स्विमिंग पूल के लिए 30 करोड़, सभी मिसिंग सड़कों पर 600 करोड़, डिगी निर्माण पर 196 करोड़, मोहनगढ़ में 132 के वी जीएसएस, जिला अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र और व्यावसायिक विषय कॉलेज में भूगोल विषय स्वीकृत होने की घोषणाओं को विस्तार से बताया। विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि भजनलाल सरकार से मांगे गए वादे लगभग 90 प्रतिशत पूरे किए जा रहे हैं।
उन्होंने ओरण गोचर संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि आंदोलनकारी जनता के साथ हैं और उनकी मांगे पूरी की जाएंगी। भाटी ने पूर्व कांग्रेस सरकार की ओर से भेजे गए गलत प्रस्ताव से उत्पन्न भूमि विवाद का समाधान भी सुनिश्चित होने की जानकारी दी। कुए , बावड़ी और तालाब की भूमियों को चिन्हित कर आरक्षित रखने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा और वरिष्ठ नेता सवाई सिंह गोगली भी प्रेसवार्ता में उपस्थित रहे।