जैसलमेर

भाजपा नेताओं ने किया दौरा

भाजपा नेताओं ने किया दौरा
less than 1 minute read
Aug 14, 2021
भाजपा नेताओं ने किया दौरा
भाजपा नेताओं ने किया दौरा

पोकरण. भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया तथा उनकी समस्याएं सुनी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत प्रतापपुरी महाराज, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार, अर्जुनराम ओड, भाजपा भणियाणा मंडल अध्यक्ष महेश कड़वासरा, भंवर सारण, मंडल महामंत्री आनंद बागथल, देवेन्द्र पालीवाल, भोमाराम गोदारा, मनोहर सुथार, चिराग सहित कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भणियाणा, सरदारसिंह की ढाणी, रातडिय़ा, बागथल, पदमपुरा, प्रभुपुरा आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकें ली तथा उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क आदि समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर भाजपा नेताओं ने इस संबंध में जिला कलक्टर से मिलकर समस्याओं के निराकरण की मांग करने तथा आवश्यकता पडऩे पर आंदोलन करने का भरोसा दिलाया। साथ ही भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार की विफलताओं से अवगत करवाया और केन्द्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।

Updated on:
14 Aug 2021 09:22 pm
Published on:
14 Aug 2021 09:22 pm