जैसलमेर

वार्ड संख्या 28 से 31 में हुआ कोरोना बचाव जागरुकता अभियान

-घर-घर बांटे मास्क, लगाए कोरोना बचाव पोस्टर
less than 1 minute read
Oct 26, 2020
वार्ड संख्या 28 से 31 में हुआ कोरोना बचाव जागरुकता अभियान
वार्ड संख्या 28 से 31 में हुआ कोरोना बचाव जागरुकता अभियान

जैसलमेर. जिले में कोरोना बचाव जन-जागरूकता जन आन्दोलन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। नगरपरिषद में चल रहे कोरोना जागरूकता अभियान कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को वार्ड संख्या 28 से 31 में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीके बारूपाल, चिकित्सा विभाग के उमेश आचार्य, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता नीरज बंसलए व नगर परिषद के कार्मिकों के साथ ही वार्ड संख्या 29 पार्षद घनश्याम, वार्ड संख्या 31 पारस गर्ग, महिला थाना एएसआई जगदान, महिला कांस्टेबल हेमलता व गणमान्य नागरिकों गोरधनराम आदि ने जागरूकता अभियान के दौरान नागरिकों को कोरोना बचाव की सीख दी। उन्होंने कोरोना बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने, बार-बार साबुन से हाथ धोने और सामाजिक दूरी की पालना करने का आह्वान किया।
मास्क पहनने की दी सीख
इस दौरान निरीक्षण अधिकारियों एवं पार्षदों ने लोगों को मास्क पहनने की सीख दी, वहीं घर-घर जाकर यह संदेश दिया कि वे कोरोना बचाव के प्रति जागरूक रहे ताकि वे स्वयं एवं अपने परिवार को कोरोना से बचा सके। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को मास्क वितरित किए। इस दौरान दुकानों के साथ ही घरों के आगे कोरोना रोकथाम से सम्बन्धित पोस्टर, स्टीकर एवं बैनर लगाए गए। अभियान के दौरान घरों एवं दुकानों के आगे पोस्टर चस्पा किए गए, वहीं जगह-जगह जागरूकता के लिए बैनर भी लगाए गए।

Updated on:
26 Oct 2020 12:13 pm
Published on:
26 Oct 2020 12:13 pm