जैसलमेर

शहर के चार वार्डों में कोरोना बचाव जन जागरूकता अभियान

-जैसलमेर- कोरोना जनान्दोलन का दौर जारी
less than 1 minute read
Oct 22, 2020
शहर के चार वार्डों में कोरोना बचाव जन जागरूकता अभियान
शहर के चार वार्डों में कोरोना बचाव जन जागरूकता अभियान

जैसलमेर. जिले में कोरोना बचाव जन जागरूकता जन आंदोलन अभियान का आयोजन किया जा रहा हैं। नगर परिषद में चल रहे कोरोना जागरूकता अभियान कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार को वार्ड संख्या 42 से वार्ड संख्या 45 में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी विश्नोई, नगरपरिषद् आयुक्त फतेहसिंह मीणा, एएसआई निश्चलसिंह तथा संबंधित वार्ड पार्षदों नें अभियान के दौरान लोगों को कोरोना से बचाव की सीख दी।इसके अलावा बार-बार साबुन से हाथ धोनें , भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जानें, दो गज की दूरी बनाएं रखनें, बिना मास्क बाहर नहीं जानें, हाथ न मिलानें के लिए प्रेरित किया। और इन निर्देशों की पालना करने को कहा।
घर-घर जाकर बांटे मास्क
अभियान के दौरान संबंधित अधिकारी व संबंधित वार्ड पार्षदों नें गली-गली, घर-घर जाकर लोगों को मास्क बांटे और उन्हें बिना मास्क बाहर नहीं निकलनें की सीख दी। निरीक्षण अधिकारियों ने लोगों कों बिना वजह घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए।

Published on:
22 Oct 2020 09:46 am