जैसलमेर

राजीव गांधी के बलिदान का देश रहेगा सदैव ऋणी: तंवर

राजीव गांधी के बलिदान का देश रहेगा सदैव ऋणी: तंवर

less than 1 minute read
May 21, 2022
राजीव गांधी के बलिदान का देश रहेगा सदैव ऋणी: तंवर

जैसलमेर. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
संचार क्रांति के जनक भारत रत्न राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आरंभ में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई व दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने राजीव गांधी को स्वप्नदृष्टा बताते हुए कहा कि देश के सबसे कम उम्र के युवा प्रधानमंत्री ने भारत को 21 वीं सदी में ले जाने, संचार क्रांति करने वाले, देश में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को शिक्षा के लिए नवोदय विद्यालय की स्थापना की साथ ही देश में आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर शांति कायम की। देश राजीव गांधी के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजना मेघवाल ने कहा की राजीव गांधी ने देश की आधी आबादी महिला को सभी क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व देते हुए महिलाओं को पंचायत राज में आरक्षण दिया। उनके युवा सपने देश को आगे बढ़ाने में सहायक हुए भारत की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया हमें देश के लिए सदैव एकता अखंडता के काम करना है । इस अवसर पर पूर्व पार्षद गिरीश व्यास, राधेश्याम कल्ला व जितेन्द्रसिंह सिसोदिया ने सम्बोधित किया । श्रद्धांजलि सभा में राणजी चौधरी, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका सुमार खान कंधारी, डलाराम राठौड़, लखसिंह भाटी, छोटू खान कंधारी, अर्जुनसिंह परिहार, देवकाराम माली, परमेश्वरी राठौड़, पंचायत समिति सदस्य दुर्गा पंवार, मीठालाल मेहता, राजेन्द्र व्यास, अर्जुन सिंह सिसोदिया, गोरधनसिंह चौहान, पार्षद निर्मल पुरोहित, पवन सुदा, रमेश बिस्सा, भरत श्रीमाली, जैनाराम सत्याग्रही, जाकिर हुसैन चड़वा, विरेन्द्र मेघवाल, चन्द्र प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद थे।

Published on:
21 May 2022 08:01 pm
Also Read
View All