पोकरण क्षेत्र के भैंसड़ा गांव में शहीद अगरसिंह स्मृति तृतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी के प्रतिनिधि स्वामी रामपुरी महाराज ने शहीद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का आगाज किया।
पोकरण क्षेत्र के भैंसड़ा गांव में शहीद अगरसिंह स्मृति तृतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी के प्रतिनिधि स्वामी रामपुरी महाराज ने शहीद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का आगाज किया। आयोजन कमेटी के दानवीरसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 42 टीमें भाग ले रही है। मुख्य अतिथि स्वामी रामपुरी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ व तंदरुस्त रहता है। उन्होंने शिक्षा के साथ खेलों में भी रुचि लेकर आगे बढऩे और अनुशासन की भावना के साथ खेलने की बात कही। खेलों से समबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करने और लगन की सीख मिलती है। उन्होंने खिलाडिय़ों से आगे बढक़र क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस मौके पर विजयसिंह भैंसड़ा, सुबेदार लालसिंह, लखसिंह, रेंवतसिंह, मनोहरसिंह, समंदरसिंह, देवीसिंह, अमरुराम, रुगाराम, गंगासिंह, हरिसिंह, झबरसिंह, रतनसिंह, कूंपसिंह, अजरुदीन, कोजाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
भैंसड़ा गांव में शहीद अगरसिंह भाटी का स्मारक स्थित है। परिवारजनों व ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी ने दूरभाष पर विधायक मद से पांच लाख रुपए की राशि से स्मारक का जीर्णोद्धार करवाने की घोषणा की। इस राशि से शहीद की मूर्ति, छत्तरी सहित अन्य कार्य करवाए जाएंगे।