जैसलमेर

कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की हुई मौत

- एक नया पॉजिटिव आया सामने

less than 1 minute read
Sep 29, 2020
कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की हुई मौत

पोकरण. क्षेत्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही कोरोना से मौत का सिलसिला भी शुरू हो जाने से आमजन में भय हो गया है। सोमवार को कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोकरण में कोरोना से यह दूसरी मौत है। कुछ दिन पूर्व एक कोरोना संक्रमित की जोधपुर में मौत हुई थी। चार दिन पूर्व कस्बे के छंगाणियों की गली निवासी शिक्षाविद् कन्हैयालाल छंगाणी के कोरोना संक्रमण पाया गया था। उन्हें उपचार के लिए जोधपुर ले जाया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। सोमवार को दोपहर उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शिक्षाविद् छंगाणी प्रखर वक्ता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उनकी मौत के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
एक नया पॉजिटिव आया सामने
क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कस्बे में सोमवार को एक नया पॉजिटिव सामने आया है। दो दिन पूर्व भिजवाए गए सैम्पल की रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त हुई। जिसमें कस्बे के गरीबदास महाराज के आश्रम के पास निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लगातार बढ़ते कोरोना के मरीजों के कारण आमजन में भय का माहौल है।

Published on:
29 Sept 2020 11:13 am
Also Read
View All