जैसलमेर

पुलिस की गाड़ी के नीचे आने से हरिण की मौत

पुलिस की गाड़ी के नीचे आने से हरिण की मौत

less than 1 minute read
May 05, 2023
पुलिस की गाड़ी के नीचे आने से हरिण की मौत

जैसलमेर. जैसलमेर के लाठी इलाके में पुलिस की गाड़ी के सामने हिरण आ जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन्य जीव प्रेमियों ने रोष जताया। सडक़ हादसे की घटना होने पर हिरण के शव को सडक़ मार्ग से हटाया। पुलिस ने हिरण के शव को सडक़ किनारे दफनाया। पोकरण थाना प्रभारी चुन्नीलाल विश्नोई ने बताया कि कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के काफिले में पुलिस की एस्कॉर्ट की गाड़ी थी। मंत्री का काफिला आगे निकाल गया और ये गाड़ी थोड़ी पीछे रह गई थी। इस दौरान अचानक से सडक़ पर एक हिरण आ गया। हमने उसको बचाने की पूरी कोशिश की मगर वो गाड़ी से टकरा गया। चुन्नी लाल ने बताया कि इस हादसे का पुलिस की टीम को बहुत अफसोस हुआ मगर सडक़ हादसा था। वन्य जीव प्रेमियों ने भी हमें रोष जताया मगर जब हमने उनको हादसा कैसे हुआ ये बताया तो वे भी समझ गए। आखिरकार पुलिस ने हिरण के शव को सडक़ से हटाया और सडक़ किनारे गड्ढा खोदकर उसके शव को दफनाया। गौरतलब है कि जैसलमेर का लाठी इलाका वन्य जीव बाहुल्य है। इस इलाके में कई बार हिरण, लोमड़ी और भी कई जीव सडक़ों पर पानी और भोजन आदि की तलाश में आ जाते हैं। इस दौरान सडक़ों पर दौड़ती गाडिय़ों से टकराने उनकी दर्दनाक मौत हो जाती है।

Published on:
05 May 2023 10:06 am
Also Read
View All