जैसलमेर

बीलिया गांव में एक दर्जन घरों में फैला करंट, 3 झुलसे

पोकरण क्षेत्र के बीलिया गांव में गुरुवार की रात विद्युत तारों के आपस में टकराने से यहां स्थित करीब एक दर्जन घरों में करंट फैल गया।

less than 1 minute read
May 02, 2025

पोकरण क्षेत्र के बीलिया गांव में गुरुवार की रात विद्युत तारों के आपस में टकराने से यहां स्थित करीब एक दर्जन घरों में करंट फैल गया। जिससे 1 महिला सहित 3 जने झुलस गए। जिनमें से 2 गंभीर घायलों को जोधपुर रैफर किया गया। क्षेत्र में गुरुवार की रात तेज आंधी का दौर चला। साथ ही हल्की बारिश भी हुई। क्षेत्र के बीलिया गांव के पास स्थित हेडवर्क्स व बस्ती के पास से गुजर रही घरेलू विद्युत लाइन व 11 केवी विद्युत लाइन आपस में टकरा गई। जमीन में नमी होने के कारण यहां आसपास स्थित करीब एक दर्जन घरों में करंट फैल गया। पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि बीलिया गांव के जोगियों की बस्ती में घरों में फैले करंट से कुछ लोग चपेट में आ गए है। हादसे मेुं 3 झुलसे लोगों को पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया है, जिस पर हेड कांस्टेबल भंवरुराम, मोहनलाल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां करंट से झुलसे बीलिया निवासी प्रेमनाथ (25) पुत्र रामनाथ जोगी, उसकी पत्नी साहेबा (23) व सोमनाथ (23) पुत्र शेरनाथ का चिकित्सकों की ओर से प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान गंभीर हालत के कारण प्रेमनाथ व साहेबा को जोधपुर रैफर किया गया।

Published on:
02 May 2025 08:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर