मोहनगढ नहरी क्षेत्र के चक 10-12 नवेरी माइनर में एक कच्चे आवास में आग लग जाने से उसमें सो रहे एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई।
मोहनगढ नहरी क्षेत्र के चक 10-12 नवेरी माइनर में एक कच्चे आवास में आग लग जाने से उसमें सो रहे एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। यह घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पीटीएम पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर शव कब्जे में लेकर मोहनगढ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में रूपराम पुत्र हंस राम नायक (50) की मौत हुई है। वह गंगानगर से 10-12 नावेरी माइनर मोहनगढ में आदनाथ के खेत में मजदूरी करने के लिए आया था। लगभग चार दिन पहले कच्चे आवास में आग लग गई थी। उसमें सो रहा रूपराम जिंदा जल गया था। आग लगने के कारणों का पत्ता नहीं चल पाया। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।