
Jaisalmer-Swarna Nagari Express as Fire Breaks Out (Patrika Photo)
जैसलमेर: दिल्ली से जैसलमेर आ रही 'स्वर्णनगरी एक्सप्रेस' में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के एक डिब्बे के नीचे अचानक चिंगारियां और आग की लपटें दिखाई दीं। यह घटना जेठा-चांधन रेलवे स्टेशन के पास हुई। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे स्टाफ की नजर आग पर पड़ गई, जिससे एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन जैसे ही जेठा और चांधन स्टेशन के बीच पहुंची, एक कोच के निचले हिस्से में तकनीकी खराबी के कारण चिंगारियां उठने लगीं। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को रुकवाया और अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
सभी यात्री सुरक्षित इस घटना के दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। रेलवे की तकनीकी टीम द्वारा डिब्बे की पूरी तरह जांच करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन को जैसलमेर के लिए रवाना किया गया।
Updated on:
08 Feb 2026 10:48 am
Published on:
08 Feb 2026 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
