जैसलमेर

सड़ी गली सामग्री की नष्ट, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

गांव में मेले के दौरान विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा सड़ी गली सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

2 min read
Sep 14, 2018
सड़ी गली सामग्री की नष्ट, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

रामदेवरा. गांव में मेले के दौरान विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा सड़ी गली सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। चिकित्सा विभाग के खाद्य निरीक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता ने टीम के साथ गुरुवार को गांव में होटलों, ढाबों, स्वयंसेवी संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मिठाइयों, नमकीन, भोजन आदि के 15 नमूने लिए। इसी प्रकार कई जगहों पर मिली सड़ी गली सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई से दुकानदारों व स्वयंसेवी संस्थाओं में हडक़ंप मच गया।

मा सुतं शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम
-जैसलमेर में गणेश चतुर्थी पर उमड़ा आस्था का ज्वार
-जगह-जगह की गणेश प्रतिमाओं की स्थापना
जैसलमेर. जैसलमेर जिले में शुक्रवार को आस्था, श्रद्धा व भक्ति से परिपूर्ण माहौल देखने को मिला। यहां स्वर्णनगरी धर्ममयी दिखाई दी तो धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साह व उल्लास से परिपूर्ण माहौल देखने को मिला गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और धर्म-पुण्य भी किए। न केवल शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठïान किए और लड्डुओं का भोग चढ़ाया। दिन भर गणेश मंदिरों में गणपति बप्पा मोरिया, वक्रतुंड महाकाय, जय गणेश देवा और जय गजानंद महाराज के जयकारे गूंजते दिखाई दिए। शहर के हांसुवा, चूंधी व परचा गणेश मन्दिर में श्रद्धालुओं की दिन भर रेलमपेल बनी रही। जैसलमेर से 12 किलोमीटर दूर चूंधी क्षेत्र में स्थित गणेश मन्दिर में आयोजित मेले में हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुुंचे। यहां मेले के दौरान मन्दिर में सजावट की गई। सैकड़ों श्रद्धालु यहां पैदल पहुंचे। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की गई। मेेले में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। दिन भर भक्तों की आवाजाही बनी रही।
इसी तरह गणेश चतुर्थी को सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति की ओर से मैन पुरा में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। समिति के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गाजे बाजे के साथ हनुमान चौराहा, गीता आश्रम होते हुए मैनपुरा तक शोभा यात्रा निकालकर भगवान गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इसी तरह गांधी चौक स्थित गणेश मंदिर में भव्य आयोजन किए गए। मंदिर पुजारी सुशीला देवी पुरोहित ने बताया कि गुरुवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर आकर्षक बागा से भगवान लंबोदर की प्रतिमा सजाई गई। इसके साथ ही मंदिर में पुष्प श्रृंगार व पूरे मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें जोधपुर की ऑकेस्ट्रा पार्टी की सुमधुर धुनों पर स्थानीय भजन गायक गिरीराज पुरोहित, भरत व्यास, प्रमोद बरसा व मनोहर पुरोहित ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
मोहनगढ़. क्षेत्र में गणेश मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। जैसलमेर के चूंधी स्थित गणेष मंदिर भी विभिन्न साधनों से पहुंचे।कस्बे में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी पर गणेशोत्सव का आयोजन हुआ। विद्यालय के निदेशक हरीसिंह चौधरी ने आभार जताया।

ये भी पढ़ें

स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में नकदी की कमी पर किया प्रदर्शन

ये भी पढ़ें

बसों को किया बाईपास, यातायात व्यवस्था में हुआ सुधार
Published on:
14 Sept 2018 06:15 pm
Also Read
View All