जैसलमेर

हर वर्ग के विकास के लिए सरकार कर रही कार्य : मंत्री

- गांवों का दौरा कर लोगों से की मुुलाकात

2 min read
Nov 29, 2021
हर वर्ग के विकास के लिए सरकार कर रही कार्य : मंत्री

पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास, जल उपयोगिता मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन कर आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे है। विशेष रूप से दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दे रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों व विधायकों को क्षेत्र में हर समय सक्रीय रहने, दौरा करने, ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी जनसुनवाई करने के लिए निर्देशित किया है। मंत्री शाले मोहम्मद ने रविवार को लाठी, खेतोलाई, दरशनगर, लोहारकी गांवों का दौरा कर तथा पोकरण कस्बे में अपने निवास फतेह मंजिल पर जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले अभ्योदनों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है तथा प्रत्येक 15 दिन में उनकी समीक्षा की जाती है। जनसुनवाई के लिए भी ग्राम, ब्लॉक व जिला स्तर पर त्रि-स्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों की प्रत्येक समस्या का निस्तारण हो और उसे राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाले अभ्योदनों पर मुख्यमंत्री स्वयं मॉनीटरिंग करते है। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित लोककल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया तथा उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। लोहारकी में कांग्रेस कार्यकर्ता रहमतुल्ला की पत्नी के निधन पर शोक जताया तथा परिवारजनों अम्मुखां, शाबिर मोहम्मद आदि से मुलाकात कर सांत्वना दी। इसी प्रकार दरशनगर में हाजी हालेखां के इंतकाल, लाठी में हाजी अरादीनखां की पत्नी के इंतकाल पर शोक जताया तथा परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुला फकीर, विजय व्यास, बरकतखां बांधेवा, हाथीसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार दौरे के दौरान गांवों में पहुंचने पर मंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया गया।

Published on:
29 Nov 2021 04:32 pm
Also Read
View All