जैसलमेर

एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

- मरीजों को दी जाएगी बेहतर चिकित्सा सेवाएं : मंत्री

less than 1 minute read
Aug 27, 2021
एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी


पोकरण. क्षेत्र के भणियाणा गांव में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्षेत्रीय विधायक विकास मद से 15 लाख रुपए की राशि से उपलब्ध करवाई गई नई एम्बुलेंस को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गौरतलब है कि पोकरण विधायक व अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री शाले मोहम्मद ने भणियाणा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की मांग पर एक एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया था। जिस पर उनकी ओर से विधायक मद से 15 लाख रुपए की राशि खर्च कर एम्बुलेंस दी गई। शुक्रवार को अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद व जिला प्रभारी सुखराम विश्रोई ने एम्बुलेंस अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द की तथा हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया। मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं व सेवाओं के विस्तार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री व राज्य सरकार प्रतिबद्ध होकर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है।
अस्पताल का किया निरीक्षण
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद व जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्रोई ने भणियाणा गांव के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चिकित्साधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीणा, उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, पंचायत समिति भणियाणा की प्रधान दौलीदेवी गोदारा, कांग्रेस नेता रणवीरसिंह गोदारा, सरपंच राजेन्द्र जाखड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कमलेश चौधरी, ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोंग मोहम्मद, चिकित्सालय प्रभारी डॉ.महेन्द्रसिंह चारण सहित लोग उपस्थित रहे।

Published on:
27 Aug 2021 09:43 pm
Also Read
View All