लाठी. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जैसलमेर /लाठी. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने यातायात नियमों की पालना करने व सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर जगतसिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमोंं की जानकारी दी। थानाधिकारी अचलाराम ढाका ने यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने, कार चलाते समय सीट बैल्ट लगाने, शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने, अनुज्ञा पत्र साथ रखने, वाहन के दस्तावेज पूर्ण रखने की बात कही। संस्थाप्रधान पूूराराम सैन ने यातायात नियमों को लेकर अन्य लोगों व परिवारजनों को जागरुक करने का आह्वान किया। इस मौके पर एनएचएआई से विद्यालय के बाहर सड़क के दोनों तरफ बेरीकेट्स लगाने की मांग की गई। जिस पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। एनएचएआई की ओर से विद्यार्थियोंं को मास्क वितरित किए गए। इस मौके पर सहायक उपनिरीक्षक किशनसिंह, रामनारायण विश्रोई, कालूराम, एनएचएआई के पुनित लाड, आरपीओ अधिकारी खुशालसिंह सिनसिनवार, जीवराजसिंह, बलराम शर्मा सहित शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।