जैसलमेर

युवाओं को अम्बेडकर के आदर्श अपनाने का संदेश, समाज सेवा पर जोर

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर अम्बेडकर पार्क में जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम जिला प्रशासन और डॉ. भीमराव अम्बेडकर समारोह आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। समारोह में विधायक छोटूसिंह भाटी, पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री शाले मोहम्मद, जिला कलक्टर रश्मि रानी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, पूर्व विधायक […]

2 min read
Apr 14, 2026

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर अम्बेडकर पार्क में जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम जिला प्रशासन और डॉ. भीमराव अम्बेडकर समारोह आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। समारोह में विधायक छोटूसिंह भाटी, पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री शाले मोहम्मद, जिला कलक्टर रश्मि रानी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, पूर्व विधायक रुपाराम धणदै, पद्मश्री तगाराम भील, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, समाजसेवी कैलाश मेघवाल, दलपत हींगड़ा, पूर्व उप जिला प्रमुख डॉ. बीके बारुपाल, पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर, समाजसेवी डॉ. रामजीराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

विधायक छोटूसिंह भाटी ने संबोधित करते हुए डॉ. अम्बेडकर को वंचित और दलित वर्ग का मसीहा बताया और कहा कि उनके संविधान निर्माण से देश को नई दिशा मिली। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन मूल्यों को अपनाकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। शाले मोहम्मद ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को जीवन में अपनाने की बात कही। जिला कलक्टर रश्मि रानी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का योगदान समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण रहा है। रुपाराम धणदै, तगाराम भील, अंजना मेघवाल, कैलाश मेघवाल, दलपत हींगड़ा, उम्मेदसिंह तंवर, डॉ. बीके बारुपाल, अमरदीन फकीर और डॉ. रामजीराम सहित अन्य वक्ताओं ने भी उनके जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एनडी इणखिया ने कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा अंत में एडवोकेट रमण बालौच ने आभार व्यक्त किया।

रामगढ़ में मनाया गया सामाजिक समरसता दिवस

रामगढ़. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड रामगढ़ जैसलमेर की ओर से मंगलवार को सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। यह आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार उप शाखा स्तर पर किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष खींवसिंह ने की। जिला अध्यक्ष अनोपसिंह सोनू ने भारतीय संविधान में डॉ. अंबेडकर के योगदान और राष्ट्र के प्रति उनके भावों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य धीरेन्द्रसिंह ने डॉ. अंबेडकर के जीवन परिचय व उनके समानता और न्याय के सिद्धांतों को जीवन में उतारने पर बल दिया। खींवसिंह ने महापुरुषों के विचारों का अनुसरण करने तथा उपस्थित शिक्षकों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में व्याख्याता दीपक कुमार, अचलदास सोनी, अशोक कुमार खत्री सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Published on:
14 Apr 2026 08:02 pm
Also Read
View All