जैसलमेर

हाळी अमावस्या के दूसरे दिन भी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पूरे जि़ले में लगाए परिंदे

हाळी अमावस्या के दूसरे दिन भी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पूरे जि़ले में लगाए परिंदे
less than 1 minute read
May 01, 2022
हाळी अमावस्या के दूसरे दिन भी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पूरे जि़ले में लगाए परिंदे
हाळी अमावस्या के दूसरे दिन भी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पूरे जि़ले में लगाए परिंदे

जैसलमेर. आखातीज पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदयसिंह भाटी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। भाजयुमो जि़लाध्यक्ष ने प्रत्येक मंडल पर सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से इस तपती दोपहरी में प्यासे बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का आग्रह किया गया।
जिलाध्यक्ष उदयसिंह ने बताया कि जानवर और पक्षियों के लिए अधिकाधिक परिंडे लगाने की कवायद की जा रही है। जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट सुमित बिस्सा ने बताया कि मोर्चे के सभी कार्यकर्ताओं ने इसकी पालना कर शहर के कई क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों और अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। अभियान में जैसलमेर शहर मंडल अध्यक्ष तेजवीरसिंह देवड़ा के नेतृत्व में अजबपुरी ठिकाना, शिव मंदिर, छड़ीदार हनुमान मंदिर व अन्य जगहों पर परिंडे लगाए गए। उनके साथ मंडल उपाध्यक्ष नारायणसिंह, महामंत्री चंद्रवीरसिंह, अमित राठौड़ उपस्थित थे। झिनझिनयाली मंडल अध्यक्ष खुशालसिंह रणधा व उनकी टीम की ओर से बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। जिला उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह दूजासर, गोपालसिंह चौक, जिला मंत्री स्वरूपसिंह मोढ़ा, जिला मीडिया सह प्रभारी हाजी खान, जालमसिंह चंपावत गडी, छैलूसिंह चंपावत गड़ी, दुर्जनसिंह, स्वरूपसिंह राठौड़ डावरा, भगवानसिंह मयाजलार, भंवरसिंह जोशी आदि कई कार्यकर्ताओं ने परिंडे लगाए।

गर्मी से हो रहा बेहाल
पोकरण. क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार को दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणें निकली। नौ बजे बाद लू के थपेड़ों का दौर शुरू हो गया। जिसके कारण दोपहर के समय आमजन का बेहाल हो गया। दोपहर के समय आसमान से मानो अंगारों की बारिश हो रही हो। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जिसके कारण मुख्य मार्गों पर चहल पहल कम रही। भीषण गर्मी का दौर देर शाम तक भी जारी रहा। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

Updated on:
01 May 2022 07:33 pm
Published on:
01 May 2022 07:33 pm