जैसलमेर

पोकरण नगरपालिका चुनाव 2021: भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 9 सीटों पर किया कब्जा

- 6 निर्दलीयों प्रत्याशियों पर रहेगा दारोमदार

2 min read
Jan 31, 2021
पोकरण नगरपालिका चुनाव 2021: भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 9 सीटों पर किया कब्जा

पोकरण. 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद विश्व के मानचित्र अपनी जगह बना चुके परमाणु नगरी पोकरण में नगरपालिका चुनाव संपन्न होने के बाद रविवार को सुबह मतगणना हुई। जिसमें आश्चर्यचकित करने वाले परिणाम सामने आए है। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल पाया है। जिसके कारण निर्दलीयों पर पूरा दारोमदार रहेगा। दोनों दलों के अध्यक्ष पद के दावेदार अपनी जोड़-तोड़ में जुट चुके है तथा निर्दलीयों को रिझाकर अपनी ओर लाने का प्रयास किया जा रहा है। पोकरण नगरपालिका में कुल 25 वार्ड है, जिसमें से वार्ड संख्या आठ में पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष रहे 24 वार्डों में 28 जनवरी को मतदान हुआ था। पोकरण के राजकीय महाविद्यायल में रविवार को सुबह नौ बजे मतगणना शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी व उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई की देखरेख में मतगणना कार्य संपन्न करवाया गया। इस मौके पर राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक आईएएस कमर-उल-जमान चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिनकुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा, तहसीलदार बंटी राजपूत यहां उपस्थित रहे। इसके अलावा आसपास क्षेत्र के थानों से अतिरिक्त जाब्ता बुलाकर यहां तैनात किया गया। जिससे मतगणना कार्य के दौरान पूरी तरह से कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रही। पोकरण के 25 वार्डों पर नजर डालें, तो भाजपा ने 10, कांग्रेस ने नौ सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं, 6 सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी है।
यह रहा परिणाम
वार्ड विजयी पराजित अंतर
1 जुबेदा खातुन खतीजो 105
2 संतोषकुमार अरुणकुमार 56
3 मांगीलाल रमेशकुमार 04
4 आईदान खेताराम 47
5 दिनेशकुमार खुशबु 55
6 नारायणलाल तरुणकुमार 88
7 नंदाबाई मीनाकुमारी 14
8 हेमलता निर्विरोध
9 सजना मैनादेवी 53
10 मनीषकुमार आनंदीलाल 261
11 अरुणा प्रेमलता 25
12 विनोदकुमार मुरलीमनोहर 61
13 पप्पुलाल विजयकुमार 72
14 भाटीलाल किशनलाल 38
15 जितेन्द्र विजेता 131
16 रमेश माली तरुण 126
17 श्रीकिशन चैनाराम 158
18 बबलीदेवी जेणब 49
19 अमतुल्ला विमलादेवी 72
20 कमलाकुमारी रोशनी 76
21 राजूसिंह सवाईसिंह 12
22 सोनीदेवी गुड्डीदेवी 83
23 सुमनकुमारी राधादेवी 44
24 श्यामसुंदर डूंगरराम 120
25 मदीनाबानो जेबूनिशा 12
ये कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवार हुए विजयी
- वार्ड नम्बर 3 मांगीलाल कांग्रेस
- वार्ड नम्बर 5 दिनेश व्यास भाजपा
- वार्ड नम्बर 6 नारायण रंगा कांग्रेस
- वार्ड नम्बर 7 नन्दा देवी कांग्रेस
- वार्ड नम्बर 10 मनीषकुमार भाजपा
- वार्ड नम्बर 12 विनोद कुमार भाजपा
- वार्ड नम्बर 13 पपुलाल भाजपा
- वार्ड नम्बर 14 भटिलाल शर्मा भाजपा
- वार्ड नम्बर 15 जितेंद्रदयाल बोहरा भाजपा
- वार्ड नम्बर 16 रमेश माली कांग्रेस
- वार्ड नम्बर 17 श्रीकिशन कांग्रेस
- वार्ड नम्बर 18 बबली भाजपा
- वार्ड नम्बर 19 अमतुल्लाह कांग्रेस
- वार्ड नम्बर 20 कमलाकुमारी भाजपा
- वार्ड नम्बर 22 सोनीदेवी भाजपा
- वार्ड नम्बर 23 सुमनकुमारी भाजपा
- वार्ड नम्बर 24 श्यामसुंदर कांग्रेस
- वार्ड नम्बर 25 मदीनाबानो कांग्रेस

Published on:
31 Jan 2021 08:19 pm
Also Read
View All