जमीन को लेकर विवाद के मामले में पुलिस ने दो जनों को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि गत 18 अगस्त को पुलिस थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि डेडानसर रोड पर स्थित धार्मिक स्थल पर जमीन विवाद को लेकर झगडा़ हो रहा है।
जमीन को लेकर विवाद के मामले में पुलिस ने दो जनों को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि गत 18 अगस्त को पुलिस थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि डेडानसर रोड पर स्थित धार्मिक स्थल पर जमीन विवाद को लेकर झगडा़ हो रहा है। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल सवाईसिंह मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उपस्थित लोगों ने अगवत कराया कि धार्मिक स्थान के पास पीराराम पुत्र मूलाराम का रहवासी मकान है। उक्त मकान के दक्षिण-पश्चिम साईड में खाली पड़ी जमीन पर झाडिय़ां व जगह की सफाई के लिए ईदगाह परिसर में मुख्य मार्ग पर संचालित गैराज के किरायेदार मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी तालरिया पाड़ा ने पीराराम पुत्र मूलाराम से सहमति प्राप्त कर 17 अगस्त को उक्त जमीन की सफाई करवाई। विवाद होने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर मौके पर पहूंच कर दोनों पक्षों की मौजूदगी व सहमति से दोनों पक्षों की ओर से वहां रखे गए पत्थर के टुकड़े व कबाड़ का सामान हटाया लिया गया। दोनो पक्षों ने मौके पर यथास्थिति बनाए रखने की सहमति दी। मौके की स्थिति को देखते हुए मौके पर विवाद करने वाले पीराराम पुत्र मूलाराम निवासी गीता आश्रम कच्ची बस्ती व मेहबूब अली पुत्र फस्तअली निवासी चूड़ीगर मोहल्ला जैसलमेर को हिरासत में लिया गया। घटनाक्रम के बाद दीनदयाल पुत्र सोहनलाल दर्जी निवासी गीता आश्रम कच्ची बस्ती ने बताया कि उक्त साफ की हुई जगह पर उसका भी झोपड़ा बना हुआ था, जिसे हटाया गया है। मौके पर नगरपरिषद जैसलमेर के अधिकारियों को बुलाया गया, जिन्होंने रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। पुलिस के अनुसार मौके पर दो पक्षों के भूखंड के कब्जे को लेकर विवाद है, दोनो पक्षों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर धर्मेन्द्र डूकिया, वृताधिकारी वृत जैसलमेर राजेश शर्मा ने समझाईश की। पुलिस के अनुसार दीनदयाल की ओर से पेश रिपोर्ट पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।