जैसलमेर

पेयजल समस्या पर किया विरोध प्रदर्शन

- आश्वासन के बाद शांत हुए ग्रामीण

less than 1 minute read
Dec 01, 2020
पेयजल समस्या पर किया विरोध प्रदर्शन

लाठी. क्षेत्र के सोढ़ाकोर गांव में लम्बे समय से चल रही पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को पुन: दूसरी बार विरोध प्रदर्शन किया। मेघवंशी मोहल्ले में स्थित जीएलआर व पशकुंड के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गत दो वर्षों से यहां जलापूर्ति बंद पड़ी है। जिसके कारण ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है, तो मवेशी पानी के लिए जंगलों में भटककर दम तोड़ रहे है। ग्रामीणों को हो रही परेशानी को लेकर कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गत कुछ दिन पूर्व भी उनकी ओर से विरोध प्रदर्शन कर मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई थी। सोमवार तक भी समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने पुन: आंदोलन का रास्ता पकड़ा और विरोध प्रदर्शन करते हुए एक दिसम्बर को होने वाले पंचायतीराज चुनाव के दौरान मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सांवलाराम, डेलासर के समाजसेवी कंवराजसिंह, पटवारी खेमराज, वार्डपंच मशिंगाराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश की तथा मतदान के दो दिन बाद सरकारी नलकूप से नई पाइपलाइन लगाने और जलापूर्ति सुचारु करने का भरोसा दिलाया। जलदाय विभाग की ओर से तत्काल यहां नए पाइप भी लाकर डाल दिए गए। जिस पर ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया और मतदान करने की घोषणा की। इस मौके पर गांव के ताम्बलराम, बागाराम, प्रेमाराम, हरीश, शायत्माराम, घेवराराम, गौतम, रूपाराम, हेमंत, भगवानाराम, डूंगरसिंह, मोडाराम, रऊराम सहित ग्रामीण उपस्थित थे

Published on:
01 Dec 2020 09:30 am
Also Read
View All