जैसलमेर

सड़क किनारे खड़े पिक-अप, बाइक व टेम्पों को लिया चपेट में

अनियंत्रित हुई कार, हादसे में तीन घायल

less than 1 minute read
Oct 26, 2020
सड़क किनारे खड़े पिक-अप, बाइक व टेम्पों को लिया चपेट में

जैसलमेर. जिले के फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवीकोट में नेशनल हाइवे पर स्थित मुख्य चौराहे के निकट अनियंत्रित कार ने नेशनल हाइवे के किनारे खड़ी पिक-अप बाइक व सवारी टेम्पों तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार में सवार तीन जनें गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सेवड़ा बीकानेर निवासी तीन जनें इनोवा कार में सवार होकर तनोट माता के दर्शन कर देगराय मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।रविवार दोपहर को देवीकोट स्थित मुख्य चौराहे के निकट कार के आगे अचानक पशु आने से उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिक अप बाइक व सवारी टेम्पों को चपेट में ले लिया। हादसे में कार में सवार सेवड़ा बीकानेर निवासी जयपालसिंह, मगसिंह व सुरेन्द्रसिंह तीनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर देवीकोट पुलिस चौकी प्रभारी उगमाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी देवीकोट लाया गया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर जैसलमेर के लिए रैफर किया गया।

Published on:
26 Oct 2020 12:57 pm
Also Read
View All