जैसलमेर

6 घंटे में चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

पोकरण. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालीनाथ महाराज के आश्रम में हुई चोरी का मात्र &6 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Oct 28, 2020
6 घंटे में चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

पोकरण. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालीनाथ महाराज के आश्रम में हुई चोरी का मात्र &6 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी माणकराम विश्रोई ने बताया कि तहसीलदार बंटी राजपूत ने एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि बालीनाथ महाराज का आश्रम सरकारी भूमि पर है तथा पुजारियों में आपसी झगड़ा या मालिकाना हक को लेकर विवाद है। जिस पर प्रशासन की ओर से आश्रम को कुर्क कर तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया गया है। प्रशासन की ओर से कुर्की में मेला समय में सरकारी कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर मंदिर खुलवाया जाता है तथा श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ावे की राशि को सरकारी कार्मिकों की ओर से गिनने व जमा करने का कार्य किया जाता है। मंदिर में चढ़ावे की राशि को एकत्रित कर तीन स्टील के ड्रमों में भरकर मंदिर में रख दिया गया तथा मंदिर के दरवाजे भी बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिए गए। 25 अक्टूबर की रात दो बजे से तीन बजे के बीच अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर एक स्टील के ड्रम में रखे रुपए चुरा लिए। जिस पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया था।
हिस्ट्रीशीटर आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयसिंह के निर्देशानुसार थानाधिकारी विश्रोई के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक खेतसिंह, हेड कांस्टेबल नारायणसिंह, कांस्टेबल मोहन पालीवाल, राजूराम विश्रोई, उगमसिंह की एक टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कस्बे के सुंदरनगर निवासी जितेन्द्रसिंह पुत्र उम्मेदसिंह को दस्तयाब कर पूछताछ की, तो उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर पर भी है तथा पूछताछ में अन्य वारदातेंं भी खुल सकती है।

Published on:
28 Oct 2020 10:50 am
Also Read
View All