जैसलमेर जिले के झिनझिनयाली क्षेत्र में बुधवार दिन में जिस महिला का शव उसके घर में मिला था, उसकी हत्या सिर में फायर कर की गई। गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। अब तक की जानकारी में यह तथ्य सामने आया है कि मृतका हथु देवी (50) पत्नी अमराराम के आंख के ऊपर वाले हिस्से पर बड़ा छेद हो गया।
जैसलमेर जिले के झिनझिनयाली क्षेत्र में बुधवार दिन में जिस महिला का शव उसके घर में मिला था, उसकी हत्या सिर में फायर कर की गई। गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। अब तक की जानकारी में यह तथ्य सामने आया है कि मृतका हथु देवी (50) पत्नी अमराराम के आंख के ऊपर वाले हिस्से पर बड़ा छेद हो गया।
गौरतलब है कि यह हत्या झिनझिनियाली गांव से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बीरे की ढाणी में हुई। हत्या का मामला सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है और हत्या की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले गुरुवार दिन में जवाहिर चिकित्सालय के मोर्चरी के बाहर मृतका के परिजन और अन्य लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यहां मृतका के परिजनों ने बताया कि हथुदेवी की हत्या गोली मारकर की गई है। उसके सिर में दाहिनी आंख के ऊपर एक गहरा छेद मिला है और बारूद लगा हुआ है। माना जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सोते समय महिला पर बहुत करीब से टोपीदार बंदूक से फायर किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हथु देवी के पति अमराराम ने बुधवार रात में झिनझिनियाली थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। वारदात के बाद से घर के बाहर खड़ा ट्रेक्टर जो गायब बताया जा रहा था, वह कुछ किलोमीटर की दूरी पर बरामद हो गया। गौरतलब है कि महिला का पति एक शादी समारोह में भाग लेने गया हुआ था और पीछे घर में हथु देवी अकेली थी। बुधवार को जब अमराराम लौटा तो उसे पत्नी मृत अवस्था में मिली। बताया जाता है कि मौत मंगलवार की देर रात हुई है।
पोकरण कस्बे में जयनारायण व्यास सर्किल के पास गुरुवार शाम एक ट्रैक्टर अचानक गड्ढे में धंस गया। जिससे यातायात बाधित हुआ। गत दिनों व्यास सर्किल से फोर्ट रोड तक पाइपलाइन लगाने का कार्य किया गया। इस दौरान गड्ढों को रेत से सही से नहीं भरा गया है। साथ ही पूरी सड़क पर रेत बिखरी पड़ी है। गुरुवार शाम करीब 6 बजे बाद गेहूं की बोरियो से भरा एक ट्रैक्टर रसद दुकान में खाली होने जा रहा था। व्यास सर्किल से निकलते ही नगरपालिका के पास ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर गड्ढे में धंस गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी नहीं। जिससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन बीच सड़क ट्रैक्टर धंस जाने से यातायात बाधित हो गया और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई।