जैसलमेर में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही अघोषित विद्युत कटौती और अन्य कारणों से विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की समस्या भी सामने आने लगी है।
संडे बोल - आपकी आवाज
आज का सवाल - जैसलमेर शहर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही विद्युत व्यवधान और अघोषित कटौती का दौर शुरू हो गया है। आप क्या सोचते हैं?
जैसलमेर में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही अघोषित विद्युत कटौती और अन्य कारणों से विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की समस्या भी सामने आने लगी है। इसका एक कारण गर्मियों में बढऩे वाला लोड है। बिजली कटौती के कारण लोगों का घरों में भी चैन से बैठना मुश्किल हो जाता है।
आगे और खराब न हो हालात
अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है और बिजली के बार-बार ट्रिप होने की समस्या शुरू हो गई है। घरों व दुकानों में कूलिंग सिस्टम ठप हो जाता है, जिससे रहवासियों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी होती है। अगर अभी ये हाल है तो मई-जून में हालात और खराब हो सकते हैं।
गर्मी में बड़ी परेशानी
दिन या रात में किसी भी समय बिजली गुल हो जाती है, जिससे घर के काम प्रभावित होते हैं। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों को गर्मी में बहुत दिक्कत होती है। बढ़ते लोड के कारण बिजली विभाग को पहले से तैयारी करनी चाहिए क्योंकि लोड बढऩे की समस्या हर बार सामने आती है।
रात में ज्यादा परेशानी
रात के समय बिजली कटौती सबसे ज्यादा परेशान करती है। गर्मी में नींद पूरी नहीं हो पाती, जिससे अगले दिन काम करने में दिक्कत आती है। लगातार बिजली जाने से लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। विद्युत विभाग को समय रहते समस्या का समाधान करना चाहिए।
स्थायी समाधान हो
बिजली की लम्बी कटौतियों के कारण बहुत परेशानी पैदा करता है। हर बार भीषण गर्मी के दौर में यह परेशानी पेश आती है। तब इन्वर्टर भी ज्यादा देर तक साथ नहीं देता। प्रशासन को प्रत्येक वर्ग की समस्या को समझते हुए स्थायी समाधान करना चाहिए।
अगले सप्ताह का सवाल -
तेज गर्मी के मौसम में शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर आप क्या सोचते हैं? इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया फोटो सहित निम्र नम्बर पर भिजवाएं -
9462246222