जैसलमेर

हमीरनाडा के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

मोहनगढ क्षेत्र के हमीरनाडा के विद्यालय के पास आई विकट मोड के किनारे झाडियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

less than 1 minute read
Jul 10, 2025

मोहनगढ क्षेत्र के हमीरनाडा के विद्यालय के पास आई विकट मोड के किनारे झाडियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी मिली। ग्रामीणों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। युवक के पास से मोबाइल, कागजात व पर्स में नगदी भी मिली। पर्स में मिले पहचान पत्र से युवक की पहचान रमेश उर्फ रामसिंह पुत्र तेजाराम निवासी मालकोसनी बिलाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया, वहीं परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने के बाद पुलिस की ओर से पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक रमेश उर्फ रामसिंह नहरी क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात्रि में ही मोहनगढ़ की तरफ आने के दौरान हमीरनाडा के विद्यालय के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो कर रोड से नीचे झाडियों में घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Published on:
10 Jul 2025 09:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर