जैसलमेर

स्वर्णनगरी में सर्द हवाओं के प्रवाह से बढ़ी शीतलता, पारा भी हारा

स्वर्णनगरी में सर्द हवाओं के बहने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

less than 1 minute read
Nov 22, 2025
module: a; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 119.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~25: 0.0;

स्वर्णनगरी में सर्द हवाओं के बहने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीती रात तेज गति की हवाओं के चलने से जन-जीवन प्रभावित हो गया।

शादी समारोहों की धूम के बीच मौसम के मिजाज में आई इस तब्दीली ने देर रात लोगों की परेशानी बढ़ाई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम 12.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गत शुक्रवार को यह क्रमश: 30.0 व 13.9 डिग्री दर्ज हुआ था। इस तरह से दिन व रात के दोनों तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट आई है।

शनिवार अलसुबह आसमान में बादल छाए हुए थे, उसके साथ सर्द हवाओं के बहने से वातावरण में सर्दी का असर पूरी तरह से महसूस किया गया। सूर्योदय के बाद आकाश पूरी तरह से साफ हो गया। मौसम परिवर्तन से लोगों की दिनचर्या में पूरी तरह से अंतर आ गया है।

Published on:
22 Nov 2025 08:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर