फतेहगढ़ कस्बे में सायंकालीन गश्त के दौरान मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण सामने आया। पुलिस चौकी फतेहगढ़ में तैनात कांस्टेबल मांगीलाल विशनोई ने घायल हिरण को समय रहते बचाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया और बाद में उसे वन विभाग को सौंपा।

घटना फतेहगढ़ से मड़ाई जाने वाली सड़क के समीप की है, जहां झाड़ियों में एक हिरण आवारा श्वानों से बचने के प्रयास में घायल अवस्था में पड़ा मिला। गश्त के दौरान स्थिति पर नजर पड़ते ही कांस्टेबल मांगीलाल विशनोई ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के ग्रामीण आदम खां और जामीन खां की सहायता से हिरण को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल हिरण को सड़क से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया गया, ताकि उसे तत्काल राहत मिल सके।
इसके बाद हिरण को वन विभाग के कार्मिक वनरक्षक केशाराम को सुपुर्द किया गया। वन विभाग की ओर से हिरण को आगे के उपचार और संरक्षण के लिए रेस्क्यू सेंटर डाबला, जैसलमेर भेजा गया।