धोरां धरती पर मार्च माह की शुरुआत में ही गर्मी ने इस बार अपने रौद्र रूप का दर्शन करवाना शुरू कर दिया है। होली के त्योहार के मौके पर तेज धूप ने हर किसी को सताया। प्रतिदिन पारा चढ़ाव की ओर है, दिन के अलावा अब रात में भी मौसम की शीतलता छू-मंतर हो रही है।

मौसम विभाग ने बुधवार को अब तक का उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया। अधिकतम तापमान 37.8 के स्तर पर पहुंच गया तो रात में भी यह 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गत मंगलवार को यह क्रमश: 36.5 व 18.9 डिग्री रहा था। उससे पहले सोमवार को क्रमश: 35.7 व 20.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इस तरह से प्रतिदिन पारे की उछाल जारी है। आने वाले दिनों में इसके जल्द ही 40 डिग्री के आंकड़े को छूने का अनुमान है।
एकदम से तेज गर्मी के आगमन ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से बदलना शुरू कर दिया है। पंखों की हवा अब धीरे-धीरे असरहीन हो रही है और लोगों ने कूलर व एयरकंडीशनर की सुध लेना प्रारम्भ कर दिया है।