जैसलमेर. जिले भर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सोमवार को आंधियों ने आमजन को खासा परेशान किया। स्वर्णनगरी में दिन चढऩे के साथ ही आंधियों का दौर शुरू हो गया, जो शाम तक बना रहा। आंधियों के कारण राहगीरों व वाहनचालकों को असुविधा झेलनी पड़ी। घरों में गृहणियां भी सफाई करते-करते परेशान दिखी। दुकानों में भी ग्राहकी पर असर पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधियों का दौर दिन भर चला।

रामा. गांव व आसपास के क्षेत्र में आंधी चलने से किसान मायूस नजर आ रहे हैं। उपखंड के ग्राम पंचायत रामा व आसपास के क्षेत्र में लगातार धूल भरी आंधी चलने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है। करीब तीन दिन पहले क्षेत्र में हुई अच्छी बरसात से लोगों को अच्छे जमाने की आस जगी थी और किसानों ने बढ़ चढ़कर अपने खेतों में बाजरे की ग्वर की बंपर फसल बोई थी। दो दिन लगातार आंधी चलने से अंकुरित हो रही फसल के धूल के अंदर दबने की आशंका के चलते किसान मायूस दिख रहे है।