पोकरण पुलिस वृताधिकारी कार्यालय में कार्यरत रीडर व सहायक उपनिरीक्षक के घर मंगलवार रात चोरों ने ताले तोडक़र बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
पोकरण पुलिस वृताधिकारी कार्यालय में कार्यरत रीडर व सहायक उपनिरीक्षक के घर मंगलवार रात चोरों ने ताले तोडक़र बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामले की जांच शुरू की। सहायक उपनिरीक्षक व डीवाइएसपी के रीडर चैनाराम कस्बे केे रामदेव कॉलोनी में निवास करते है। मंगलवार को वे परिवार के साथ खेत पर गए हुए थे। बुधवार को सुबह लौटे तो घर का दरवाजा खुला पड़ा था और अंदर जाकर देखा तो कमरे खुले थे एवं सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने सामान संभाला तो सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। करीब 20 तोला सोने एवं 500 ग्राम चांदी के आभूषण अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस अधिकारी के घर चोरी की वारदात से आस-पड़ौस में सनसनी फैल गई। इसके साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी प्रकार घर के पास ही स्थित एक संस्थान के कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चोरों ने नुकसान पहुंचाया। कैमरों को तोड़ दिए जाने से घटना रिकॉर्ड नहीं हो पाई।
सूचना पर पुलिस वृताधिकारी भवानीसिंह राठौड़ व थानाधिकारी छत्तरसिंह देवड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सहायक उपनिरीक्षक चैनाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच थानाधिकारी छत्तरसिंह कर रहे है।