जैसलमेर

तम्बाकू मुक्त राजस्थान, हुई जागरुकता गतिविधियां

तम्बाकू मुक्त राजस्थान, हुई जागरुकता गतिविधियां

less than 1 minute read
May 04, 2022
तम्बाकू मुक्त राजस्थान, हुई जागरुकता गतिविधियां

जैसलमेर. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चैनपुरा में 100 दिवसीय तम्बाकू मुक्त राजस्थान कार्ययोजना अन्तर्गत बुधवार को तम्बाकू नियंत्रण संबंधी जागरूकता गतिविधियॉ आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ.एमडी सोनी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सोनी ने छात्रों को तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा बेहतर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए नशे से दूर रहने का संकल्प लेने की बात कही।
नषा नाष का द्वार है: डॉ.सोनी
उन्होंने बताया कि नशा नाश का द्वार है। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय है। वर्तमान में युवा पीढी का तम्बाकू उत्पादों के प्रति बढ़ता आकर्षण चिंता का विषय है, युवा पीढी को संकल्पित होकर तम्बाकू एवं नशीले पदार्थों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। कार्यक्रम में काकी कहना काकू से, दूर रहो तम्बाकू से, काका काकी ने समझाओ, गुटका छोड़ों- काजू खाओ, नाचना में नहर है, बीड़ी सिगरेट जहर है व तम्बाकू छोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो नारों के माध्यम से जागरुकता का संदेश दिया गया । कार्यक्रम में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष मेहरडा ने विद्यार्थियों को बताया कि सोश मीडिया व मोबाइल फोन की लत मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैै। कार्यक्रम आयोजन में प्रधानाध्यापिका कल्पना व्यास व चिकित्सा विभाग के रधुवीर सिंह, कमलेश सोलंकी, हर्षराज ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया । आयोजित कार्यक्रम में 35 बच्चों की दंत रोग एवं फ्लोरोसिस संबंधी जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया ।

Published on:
04 May 2022 07:46 pm
Also Read
View All