जैसलमेर

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर दिया प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर दिया प्रशिक्षण

less than 1 minute read
Sep 29, 2021
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर दिया प्रशिक्षण

जैसलमेर. शह के स्वास्थ्य भवन स्थित सभाागर में मंगलवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों व स्वास्थ्य मार्गदर्शकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. एमडी सोनी ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ जनआधार कार्ड के माध्यम से ही दिया जा रहा है। योजना में पंजीयन कराने के लिए जन आधार कार्ड, जन आधार कार्ड नम्बर व जन आधार पंजीयन रसीद एवं आधार कार्ड नम्बर होना जरूरी है। योजना में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवार, राज्य के समस्त विभागों में कार्यरत संविदा कार्मिक, लघु एवं सीमांत कृषक श्रेणी के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों को पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम अजयसिंह कडवासरा व जिला नोडल अधिकारी पवन शर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों एवं विभागीय कार्मिकों को अपने कार्यक्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जानकारी दी।

Published on:
29 Sept 2021 11:45 am
Also Read
View All