जैसलमेर

crime news : दहेज के लिए किया परेशान तो मृतका ने की आत्महत्या

सांकड़ा थानांतर्गत नेड़ान गांव में एक विवाहिता ने शुक्रवार रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसको लेकर मृतका के भाई ने दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

less than 1 minute read
Jun 17, 2023
पोकरण. दहेज के लिए प्रताडि़त करने पर विवाहिता ने की आत्महत्या, मामला दर्ज।

पोकरण. सांकड़ा थानांतर्गत नेड़ान गांव में एक विवाहिता ने शुक्रवार रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसको लेकर मृतका के भाई ने दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। सांकड़ा पुलिस के अनुसार नेड़ान निवासी मूली (25) पत्नी खाखूराम ने शुक्रवार रात अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। जिस पर थानाधिकारी आदेशकुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों एवं पीहर पक्ष को सूचना दी। पुलिस उपाधीक्षक कैलाश विश्रोई भी नेड़ान पहुंचे और मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को सांकड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पीहर पक्ष की रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

भाई ने दर्ज करवाया दहेज प्रताडऩा का मामला
सांकड़ा पुलिस के अनुसार मृतका के भाई थाट निवासी बिहारीराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी बहन मूली की शादी 3 वर्ष पूर्व नेड़ान निवासी खाखूराम के साथ की गई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास व ससुर दहेज के लिए परेशान करने लगे। इसके बाद तंग आकर उसकी बहन ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक कैलाश विश्रोई कर रहे है।

Published on:
17 Jun 2023 05:58 pm
Also Read
View All