जैसलमेर

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

- विजेता व उपविजेताओं को बांटे पुरस्कार

2 min read
Nov 26, 2021
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न


जैसलमेर. शहर के इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय स्व.गाजी फकीर स्मृति में राष्ट्रीय आमंत्रित खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आठ राज्यों से आई कबड्डी, शूटिंगबॉल, बॉस्केटबॉल, कुश्ती, एथेलेटिक्स की टीमों ने भाग लिया। गुरुवार को जैैसलमेर विधायक रूपाराम धणदे के मुख्य आतिथ्य, नगर परिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला की अध्यक्षता, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अमरदीन फकीर, अंजना मेघवाल, पार्षद देवीसिंह चौहान, पंचायत समिति सदस्य इलियास फकीर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समापन समारोह में विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को मैडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक दीपक कटारिया, उपाध्यक्ष जिला क्रीड़ा परिषद अमीनखां, सचिव जिला कबड्डी संघ चंदनसिंह भाटी, जिला खेल अधिकारी राकेश विश्रोई, बॉस्केटबॉल कोच मनीष तंवर, यूपी कबड्डी के सलाहकार अजय चौधरी ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक धणदे ने कहा कि जैसलमेर में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन बड़ी उपलब्धि है। देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जितना पसीना मैदान में बहाएगा, उतना ही उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। उन्होंने मनोरंजन नहीं, बल्कि केरियर के आधार पर खेलने की बात कही। उन्होंने बताया कि खेलों से अनुशासन की भावना का विकास होता है। सभापति कल्ला ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से जिले के खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन हुआ है। राष्ट्रीय टीमों के साथ खेलने का अवसर मिलने से बहुत कुछ सीखने को मिला। अमरदीन फकीर ने भी विचार रखे। आयोजक दीपक कटारिया व करतारसिंह ने खेल आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन चंदनसिंह भाटी ने किया।
खिलाडिय़ों को मिली सौगातें
जिला कबड्डी संघ की मांग पर राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से कबड्डी खिलाडिय़ों के लिए मैट की व्यवस्था की गई। जिसका उद्घाटन संघ के अध्यक्ष अमरदीन फकीर, सचिव चंदनसिंह, सभापति कल्ला ने किया। अमरदीन ने राष्ट्रीय बालिका टीमों को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। सभापति कल्ला ने इंडोर स्टेडियम में जनरेटर की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
जैसलमेर ने किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जैसलमेर की कबड्डी, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय टीमों के साथ मैच खेले तथा राजस्थान दूसरे स्थान पर रही। अतिथियों ने राजस्थान की ट्रॉफी प्रदान की। यह ट्रॉफी जिला क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष अमीनखां, कबड्डी सचिव चंदनसिंह, फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह चौहान, कबड्डी खिलाड़ी भवानी राजपुरोहित, दशरथसिंह सोढ़ा, शूटिंगबॉल संघ की किरण भाटी, करुणा माहेश्वरी ने प्राप्त की।
ये रहे उपस्थित
प्रतियोगिता के दौरान नवाब भाटी, राजेन्द्रसिंह चौहान, गणपतसिंह सोलंकी, अजयसिंह राहड़, रामसिंह भाटी, योगेश गज्जा, विकास व्यास, भवानीसिंह राजपुरोहित, दशरथसिंह फूलिया, चांद मोहम्मद, नंदकिशोर सोनी, पिलकुशाह आसाम, महाराष्ट्र से कविता सिंगल, भवानीसिंह आदि उपस्थित रहे।

Published on:
26 Nov 2021 07:40 pm
Also Read
View All