जैसलमेर

हम देश को तोड़ने वालो के खिलाफ है: एमएस बिट्टा

- एमएस बिट्टा की रामदेवरा में पत्रकार वार्ता - अखिल भारतीय आतंकवाद निरोधक संगठन के अध्यक्ष है मनिन्दरजीतसिंह बिट्टा  

less than 1 minute read
May 01, 2022
हम देश को तोड़ने वालो के खिलाफ है: एमएस बिट्टा

रामदेवरा.हिंदुस्तान एक है, और एक ही बना रहेगा। हम देश को तोड़ने की बात करने वालो के खिलाफ है। ये कहना है अखिल भारतीय आतंकवाद निरोधक संगठन के अध्यक्ष मनिन्दरजीतसिंह बिट्टा का,जो रविवार को बाबा रामदेव समाधि के दर्शन के बाद पत्रकारो से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी भाई है। फिर हम बैर क्यों रखे। देश की अखंडता में ही हमारी एकता हैं। उन्होंने कहा देश की सीमाएं,जवान सुरक्षित है,तभी हम देशवासी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी बीमारी हमारे देश में फिर से कभी नहीं आए। उन्होंने खालिस्तान के सवाल पर कहा कि कुछ अराजक तत्वों को देश की शांति पसंद नहीं होती है तो वे अशांति के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। हमे जरूरत है ऐसे लोगो की पहचान कर उनका विरोध करने की। देश में शांति,कानून और भाईचारा कायम रहे। यही बाबा रामदेव से प्रार्थना करते हैं।उन्होंने हनुमान चालीसा के सड़को पर बैठ कर पाठ करने और राजनीति करने को सही नही बताया। उन्होंने कहा कि हम जिस भी देवी देवता के भक्त है तो हमे सड़को पर जाकर बताने की क्या जरूरत हैं। हिंदू धर्म का इतिहास सदियों पुराना है। उन्होंने कहा मेरी पहचान सिख नही भारतीय से है। हम भारतीय पहले हैं। ये भाव सभी में होना चाहिए।

रामदेवरा. अखिल भारतीय आतंकवाद निरोधक संगठन के अध्यक्ष मनिन्दरजीतसिंह बिट्टा शनिवार को रामदेवरा पहुंचे। रामदेवरा में बाबा रामदेव समाधि के दर्शन करके अमन चैन खुशहाली की कामनाएं की। उन्होंने यहां बाबा रामदेव और डाली बाई की समाधि के दर्शन कर देश में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की। इसके बाद बाबा रामदेव समाधि समिति द्वारा बिट्टा का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Published on:
01 May 2022 07:32 pm
Also Read
View All