जालोर

Jalore: जालोर में एएनटीएफ का बड़ा एक्शन, 240 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

ANTF Action In Jalore: जालोर में एएनटीएफ और रानीवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 240 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद किया।

2 min read
Apr 13, 2026
एएनटीएफ टीम ने जब्त किया डोडा। फोटो- पत्रिका

जालोर। एएनटीएफ जालोर की टीम ने रानीवाड़ा पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 240 किलो 360 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

IAS Tina Dabi: कलक्टर टीना डाबी के आवास में फन फैलाकर बैठा 5 फीट का कोबरा, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

एएनटीएफ चौकी जालोर को मिली सूचना

एएनटीएफ चौकी जालोर को सूचना मिली कि सफेद रंग की एक कार गुजरात के रास्ते रानीवाड़ा होते हुए सांचौर खारा की तरफ आ रही है, जिसमें अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ है। पुख्ता सूचना पर एएनटीएफ टीम ने सरहद बडगांव में नाकाबंदी की। टीम ने सूचना के आधार पर तेज गति से आ रही सफेद कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी मौके से गाड़ी तेज गति से भगा ले गए।

टायर क्षतिग्रस्त किए

इस दौरान टीम ने टायर ब्रेकर की मदद से टायर क्षतिग्रस्त कर दिए, इसके बावजूद आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी और करीब दो किलोमीटर तक कार भगाते रहे। टीम ने पीछा किया तो आरोपी मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। टीम ने एक आरोपी को डिटेन किया, जबकि एक अन्य भागने में सफल रहा। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर मौके पर बुलाया। रानीवाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ जब्त कर नयावाड़ा (बागोड़ा) निवासी प्रवीण उर्फ पिंटू विश्नोई को गिरफ्तार किया।

अलग नंबर प्लेट भी मिली

एएनटीएफ टीम के अनुसार तस्करी के बड़े नेटवर्क से आरोपियों का जुड़ाव सामने आया है। गाड़ी से गुजरात और मध्यप्रदेश राज्यों की अलग-अलग नंबर प्लेट्स मिली हैं। संभावना है कि संबंधित राज्यों की पुलिस से बचने के लिए तस्कर इनका उपयोग कर रहे थे। गाड़ी के वास्तविक नंबर और रजिस्ट्रेशन की पड़ताल भी टीम कर रही है।

मध्यप्रदेश तक फैला नेटवर्क

पश्चिमी राजस्थान में जालोर, सांचौर, बाड़मेर और बालोतरा में अफीम और डोडा के ठिकाने मौजूद हैं। यही कारण है कि इस नशे का नेटवर्क इस क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है। मध्यप्रदेश से तस्कर अफीम और डोडा की सप्लाई करते हैं। इसके अलावा प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिले भी तस्करों के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं। बरामद डोडा की इतनी बड़ी खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Churu Blast: गैस लीकेज से जोरदार धमाका, मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, चार झुलसे, इलाके में दहशत
Also Read
View All