जालोर

Opium Milk Smuggling: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर बड़ी कार्रवाई, तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम ने की फायरिंग, दो गिरफ्तार

ANTF Action: सांचौर के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एंटी नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 किलो 724 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया।
2 min read
Mar 13, 2026
Opium milk smuggling, 80.724 kg opium milk seizure, Commercial opium trafficking, ANTF action Rajasthan, Sanchore Bharat Mala Expressway raid, Jalore drug bust, Opium smugglers arrested, Anti Narcotics Task Force operation, Rajasthan opium seizure, Illegal narcotics trafficking, Pali smugglers arrest, Opium supply network, Drug smuggling crackdown, Large opium consignment seizure, Rajasthan narcotics case
सीसीटीवी वीडिया का स्क्रीनशॉट। फोटो- पत्रिका

जालोर/सांचौर। एंटी नारकोटिक्स टीम (एएनटीएफ) ने सांचौर के निकट लाछड़ी-जाजुसन भारतमाला एक्सप्रेस वे पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 80 किलो 724 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया। साथ ही मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पाली जिले के हैं।

मौके से गाड़ी को जब्त करने के साथ घर की तलाशी में 17 लाख 50 हजार रुपए बरामद हुए। एएनटीएफ महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बड़े स्तर पर अफीम तस्करी की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एएनटीएफ टीम जालोर को सूचना मिली थी कि पाली से सांचौर में अवैध अफीम की खेप बड़ी मात्रा में सप्लाई होने वाली है। सूचना पर टीम भारतमाला टोल सांचौर पहुंची।

तस्करों की गाड़ी पंक्चर की

मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार एक गाड़ी भारतमाला टोल की तरफ आती दिखाई दी। टीम सतर्क हो गई और स्टॉपर स्टिक की सहायता से तस्करों की गाड़ी पंक्चर कर दी। फिर भी तस्करों ने भागने के लिए वाहनों को टक्कर मारी और भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने फायर किया, जिससे तस्कर घबरा गए और अपनी गाड़ी रोक दी। इसके बाद एएनटीएफ टीम ने अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपियों को पकड़ लिया। गाड़ी से 80 किलो 724 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया।

बड़ी बरामदगी से कई सवाल खड़े

मौके से गिरफ्तार तस्कर श्रवण कुमार सियाग और सुरजाराम सियाग, दोनों निवासी भाणिया, पुलिस थाना शिवपुर, जिला पाली के हैं। टीम आरोपियों से भारी मात्रा में अफीम का दूध बरामद होने के मामले में पूछताछ कर रही है। अफीम के दूध की करीब 81 किलो बरामदगी बड़े सवाल खड़े करती है।

संभवत: जिले में अफीम के दूध की तस्करी के मामले में यह सबसे बड़ी बरामदगी है। मामले में अहम पक्ष यह है कि अफीम और डोडा के बंधाणी जालोर, सांचौर और बाड़मेर जिले में बड़ी संख्या में हैं। ऐसे में यह सवाल भी अहम है कि ये तस्कर भारी मात्रा में अफीम की सप्लाई किसे देने पहुंचे थे। यही नहीं, यह अफीम तस्कर कहां से लेकर पहुंचे थे।

Updated on:
13 Mar 2026 04:39 pm
Published on:
13 Mar 2026 04:39 pm