जालोर

पत्नी ने की आत्महत्या, सूचना पर हड़बड़ाहट में घर लौट रहे पति की सड़क हादसे में हुई मौत, मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या ( MARRIDE WOMAN SUICIDE ) कर ली। इस घटना की जानकारी विवाहिता के पति को दी गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर घर आ रहे पति की भी ट्रेलर से टकराने से दर्दनाक मौत ( HUSBAND WIFE DEATH ) हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2019, 1:52 AM IST
Feature image

चितलवाना (जालोर).

परावा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या ( MARRIDE WOMAN SUICIDE ) कर ली। इस घटना की जानकारी विवाहिता के पति को दी गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर घर आ रहे पति की भी ट्रेलर से टकराने से दर्दनाक मौत ( HUSBAND WIFE DEATH ) हो गई।

यह है पूरा मामला ( jalore crime news )

पुलिस के अनुसार परावा निवासी दरियादेवी (32) पत्नी भैराराम मेघवाल ने मंगलवार दोपहर को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पति भैराराम मेघवाल हड़बड़ाहट में सांचौर से बाइक पर घर आ रहा था, मीठीबेरी सरहद में एक टे्रलर से टकराने से उसकी भी मौके पर मौत ( Bike Accident in Jalore ) हो गई।

मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

परावा निवासी भैराराम के दो बेटे हैं। पहला बेटा अनिलकुमार आठ साल का है, जबकि छोटा बेटा प्रवीणकुमार पांच साल का है। अब माता-पिता की मौत के बाद उनके लालन-पालन के लिए पुलिस ने उन्हें चाचा को सुपुर्द किया है। मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह खबरे भी पढ़ें...

Updated on:
27 Nov 2019, 1:52 AM IST
Published on: