जालोर

Heavy Rain Alert: मानसून की बदली चाल 120 मिनट में कराएगी भारी बारिश, IMD ने अभी-अभी जारी किया डबल अलर्ट

Monsoon 2024: पूर्वी राजस्थान में 11 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के साथ 13 सितंबर तक कोटा, भरतपुर, उदयपुर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश की संभावना

2 min read
Sep 11, 2024

Heavy Rain Alert: प्रदेश में पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 11 सितंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 घंटों के भीतर टोंक, बूंदी, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर और जयपुर शहर में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कहीं कहीं भारी बारिश होने की भी चेतावनी जारी की है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां बारिश का येलो अलर्ट

वहीं जालोर, सिरोही, उदयपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, अलवर, दौसा, कोटा और नागौर जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं, वहीं पूर्वी राजस्थान में अधिकतर स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई। जयपुर, अलवर, धौलपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, भीलवाड़ा और चूरू जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 114 एमएम, भीलवाड़ा के गणेशपुर में 90 एमएम और पश्चिमी राजस्थान के चूरू जिले में 71 एमएम बारिश दर्ज की गई।

यहां होगी अतिभारी बारिश

मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार डिप्रेशन के उत्तर पश्चिमी दिशा की ओर आगे बढ़ने और मंगलवार रात तक कमजोर होकर वेलमार्क लो प्रेशर बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में 11 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के साथ 13 सितंबर तक कोटा, भरतपुर, उदयपुर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश की संभावना है। बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर