जांजगीर चंपा

18 किमी पैदल सफर करने बाद भी नसीब नहीं हुई 60 साल के बुजुर्ग को वैक्सीन

COVID vaccine: छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान (Corona Vaccination Campaign) की असलियत उस सामने आई जब 60 साल के बुजुर्ग 18 किलोमीटर सफर कर वैक्सीन लगवाने सेंटर पहुंचा तो बिना टीका लगवाए ही वापस लौटना पड़ा।
less than 1 minute read
coronavirus chhattisgarh
तीसरी लहार की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ में एक करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज, 24 लाख को दोनों डोज

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के बम्हनीडीह में राज्य के कोरोना वैक्सीनेशन अभियान (Corona Vaccination Campaign) की उस समय कलई खुल गई जब 60 साल का बुजुर्ग बिना टीका लगवाए ही गांव लौट गया। प्रतीम नाम का यह बुजुर्ग 18 किलोमीटर दूर गोविंदा भाटापारा से पैदल चलकर बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा था।

टीकाकरण के लिए कम से कम 10 लोगों के होने की बाध्यता के चलते उसे वैक्सीन नहीं मिल सकी। उसने 10 लोगों के आने का 6 घंटे तक इंतजार भी किया, लेकिन बात नहीं बनी। अंत में उसे वापस लौटना पड़ा।

गोविंदा से बम्हनीडीह आनाजाना करीब 18 किलोमीटर है। बुजुर्ग ने बताया कि वह महीनों से घर से नहीं निकला। सिर्फ टीका लगवाने के लिए कस्बे में आया था। 6 घंटे तक वह बाट जोहता रहा कि शायद कर्मचारी कोई रास्ता निकालेंगे, लेकिन अंत में बिना टीका लगवाए ही उसे लौटना पड़ा।

बीएमओ सीएचसी बम्हनीडीह डॉ. हरीश श्रीवास ने कहा, 6 लोग थे इस कारण वैक्सीन नहीं लग सकी। वैक्सीन एक बार में 10 लोगों को लगना है। कार्ड बनाने की जानकारी मुझे नहीं है।

Published on:
24 Apr 2021 12:23 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह