जांजगीर चंपा

होली विवाद बड़ी हिंसा में बदला! मारपीट और लूटपाट कर 30 लोगों ने घर घेरकर लगाई आग, जानें पूरा मामला…

CG Crime News: जांजगीर-चांपा जिले में होली के दिन हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। गोरखापाली गांव में सरपंच पति सहित करीब 25 से 30 लोगों पर मारपीट, लूटपाट और आगजनी का आरोप लगा है।
2 min read
होली विवाद बड़ी हिंसा में बदला! मारपीट और लूटपाट कर 30 लोगों ने घर घेरकर लगाई आग, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)
होली विवाद बड़ी हिंसा में बदला! मारपीट और लूटपाट कर 30 लोगों ने घर घेरकर लगाई आग, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में होली के दिन हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। गोरखापाली गांव में सरपंच पति सहित करीब 25 से 30 लोगों पर मारपीट, लूटपाट और आगजनी का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मामले की लिखित शिकायत मालखरौदा थाना में दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CG Crime News: तालाब के पास शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष के आनंदराम कुर्रे (45) और सुकदेव कुर्रे (32) होली की सुबह करीब 9 बजे गांव के सरपंच के घर के पीछे स्थित डबरी तालाब के पास बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देते हुए उन्हें गांव से बाहर निकालने की धमकी देने लगे।पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने शराब पिलाने की मांग की। मना करने पर विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडों के साथ हमला करने की कोशिश की गई।

धक्का-मुक्की में कोटवार घायल

शिकायत के मुताबिक, जब सुकदेव कुर्रे ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, तो धक्का-मुक्की के दौरान गांव का कोटवार गिर पड़ा और उसे चोट लग गई। इसके बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ ही देर में करीब 25 से 30 लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।हमलावरों के डर से परिवार के लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घर के पीछे के दरवाजे से भागना पड़ा।

आगजनी में लाखों का नुकसान

परिवार के मुताबिक, आगजनी की घटना में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग में करीब 25 लाख रुपए का डीजे सेट, लगभग 5 लाख रुपए का पिकअप वाहन और एक बुलेट मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। इसके अलावा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान भी लूटकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार किसी तरह थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
06 Mar 2026 09:21 am
Published on:
06 Mar 2026 09:21 am
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह